Edited By Jinesh Kumar, Updated: 05 Feb, 2021 07:15 PM
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौरव कुमार (34) निवासी वार्ड नं. 6, वी.पी.ओ व तहसील देहरा से 1.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी खौला सगवाल में पैदल जा रहा था और...
ज्वालामुखी (कौशिक): पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौरव कुमार (34) निवासी वार्ड नं. 6, वी.पी.ओ व तहसील देहरा से 1.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी खौला सगवाल में पैदल जा रहा था और उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उससे चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए गौरव कुमार को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।