Edited By Jinesh Kumar, Updated: 16 Oct, 2020 05:54 PM
स्टेट नारकोटिक्स सैल कांगड़ा की टीम ने नूरपुर में 2 महिलाओं से चिट्टा बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड-9 के रेन शैल्टर के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने सड़क पर गुजर रही एक स्कूटी को शक के आधार पर रोका,...
नूरपुर (ब्यूरो) : स्टेट नारकोटिक्स सैल कांगड़ा की टीम ने नूरपुर में 2 महिलाओं से चिट्टा बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड-9 के रेन शैल्टर के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने सड़क पर गुजर रही एक स्कूटी को शक के आधार पर रोका, जिस पर 2 महिलाएं सवार थीं। तलाशी के दौरान महिलाओ के पास से पुलिस ने 6.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों महिलाएं पठानकोट जिला की निवासी है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।