Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2019 11:02 PM
उपमंडल रामपुर के डकोलढ़ में एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक नाबालिग युवक घायल हो गया है। घायल युवक को खनेरी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
रामपुर बुशहर: उपमंडल रामपुर के डकोलढ़ में एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक नाबालिग युवक घायल हो गया है। घायल युवक को खनेरी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मृतक बच्चे की पहचान कृष्ण (11) पुत्र लेखराज निवासी गांव खनोग, डाकघर शोली, तहसील ननखरी रामपुर के रूप में हुई, वहीं घायल युवक की पहचान चेतन गुप्ता (17) पुत्र राम प्रसाद निवासी रामपुर बाजार वार्ड के रूप में हुई है। इस ट्रक की टक्कर से सड़क मार्ग पर पार्क गाडिय़ों को भी काफी नुक्सान हुआ है।
दुकान के पास खेल रहा था मासूम
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। इस दौरान दुकान के पास खड़ा एक बच्चा इसकी चपेट में आ गया था। इसके अलावा ट्रक की टक्क र से एक नैनो गाड़ी व 4 बाइकों को नुक्सान हुआ है। ट्रक सैंज से रामपुर की ओर आ रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक योगेश्वर दत्त को गिरफ्तार कर उसका मैडीकल करवा दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार 11 वर्षीय बच्चा वहां पर खेल रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।