मुख्य सचेतक बनने के बाद अनुराग के साथ EXCLUSIVE बातचीत (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 16 Aug, 2018 04:53 PM

कांग्रेसी पहले अपनी पार्टी के अंदर चुनौतियों को पार करें और इसके बाद भाजपा को चुनावों में चुनौती देने की बात करें। यह बात ऊना में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं लोकसभा के मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने...

ऊना (विशाल): कांग्रेसी पहले अपनी पार्टी के अंदर चुनौतियों को पार करें और इसके बाद भाजपा को चुनावों में चुनौती देने की बात करें। यह बात ऊना में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं लोकसभा के मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे देश में ही भाजपा या पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कोई लहर नहीं है। अगर ऐसी कोई लहर होती तो भाजपा एक के बाद एक कई राज्यों में चुनाव न जीतती और न ही अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अन्य राजनीतिक दल भाजपा का समर्थन करते। अनुराग ने कहा कि अन्य राजनीतिक दल भी पी.एम. नरेन्द्र मोदी की नीतियों व कामकाज की शैली से अभिभूत हैं और इसी के चलते अन्य दल उन्हें समर्थन देते रहे हैं। 

मुख्य सचेतक सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यू.पी. के 72, एम.पी. में 27 और राजस्थान के 25 सांसदों को छोड़ कर मोदी और अध्यक्ष अमित शाह ने उनको मुख्य सचेतक के तौर पर चुना है। उन्होंने इस पदभार का पहले ही सत्र में बखूबी निर्वहन किया है। पहले ही मानसून सत्र में 118 फीसदी काम हुआ है जोकि एक रिकार्ड है। 20 वर्षों में इतना काम नहीं हुआ। 14 दिनों में 21 बिल पास हुए हैं और 1991 से चली आ रही ओ.बी.सी. आयोग की मांग को हमारी सरकार ने पूरा करते हुए संवैधानिक दर्जा दिया। एस.सी.एस.टी. एक्ट पर बिल पास किया। इस बार का सत्र सामाजिक न्याय का सत्र रहा।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसी माह दौलतपुर रेलवे स्टेशन का लोकापर्ण होगा और दिपावली तक ऊना-हमीरपुर रेल मार्ग का शिलान्यास करवाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन चुना गया है और यहां दूसरा प्लेटफार्म बनाने के साथ-साथ फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा व अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी जिसके लिए 5 करोड़ 80 लाख रुपए मंजूर हो चुके हैं और कांट्रेक्ट किया जा रहा है। वहीं अम्ब स्टेशन के लिए भी रुपया मंजूर किया गया है और 2 फुटओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। अनुराग ने कहा कि बड़े प्रोजेक्टों की औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगता है। एम्स और पी.जी.आई. सेटेलाइट सेंटर की औपचारिकताएं पूरी होकर जल्द इन पर काम शुरू होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!