Edited By Vijay, Updated: 30 Aug, 2019 11:14 PM
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वी. रामसुब्रमनियन जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के जज होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए जाने बारे अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वी. रामसुब्रमनियन जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के जज होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किए जाने बारे अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। न्यायाधीश रामसुब्रमनियन ने 22 जून को हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था। उनके स्थान पर कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
हाईकोर्ट के 25वें मुख्य न्यायाधीश होंगे एल. नारायण स्वामी
1 जुलाई, 1959 को जन्मे न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी प्रदेश हाईकोर्ट के 25वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनकी हिमाचल हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के तौर पर सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। वर्ष 1987 में इन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। 4 जुलाई, 2007 को इन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था। 18 अप्रैल, 2009 को इन्हें स्थायी जज नियुक्त किया गया। 17 जनवरी, 2019 से 9 मई, 2019 तक यह कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।