चार्जशीट झूठ का पुलिंदा, किसी भी मंत्री पर आरोप नहीं लगा पाई कांग्रेस : रणधीर शर्मा

Edited By Vijay, Updated: 27 Dec, 2018 05:52 PM

chargesheet clutches congress can not blame any minister

कांग्रेस की चार्जशीट को भाजपा ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है और कहा कि चार्ज के बिना चार्जशीट बनाई गई है। बिना किसी पुख्ता आरोप के बिना दी गई चार्जशीट से कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों के सामने अपना मजाक बनाया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर...

शिमला (योगराज): कांग्रेस की चार्जशीट को भाजपा ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है और कहा कि चार्ज के बिना चार्जशीट बनाई गई है। बिना किसी पुख्ता आरोप के बिना दी गई चार्जशीट से कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों के सामने अपना मजाक बनाया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की चार्जशीट खोदा पहाड़ निकली चूहिया की कहावत की तरह की है। इसमें किसी भी मंत्री का नाम नहीं है, जिससे जाहिर होता है कि जनता का ध्यान सरकार के जश्न से भटकाने का प्रयास किया गया। ये चार्जशीट नहीं है बल्कि प्रैस नोट है जो कांग्रेस ने इससे पहले जारी किए थे। उनको एकत्रित कर चार्जशीट बना दी है। ऐसा कोई आरोप नहीं है जिसमें दम हो।

वीरभद्र सिंह भी नहीं गए चार्जशीट सौंपने

उन्होंने कहा कि 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी कांग्रेस के साथ चार्जशीट देने नहीं गए। इससे जाहिर होता है कि ये झूठी चार्जशीट है, इसलिए वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की रैली में जाने से किनारा किया और उन्हें भी लगता है कि सरकार ने एक साल में काम किया है। कांग्रेस पार्टी में पूरी तरह से गुटबाजी हावी है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को जो जमीन दी गई है वह प्रदेश हित में है। प्रदेश में योग शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। बाबा रामदेव के योग आश्रम बनने से प्रदेश में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार विचार कर रही है जल्द नियुक्ति हो जाएगी।

रैली से ध्यान हटाने को कांग्रेस ने सौंपी तथ्यहीन चार्जशीट

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस ने तथ्यहीन चार्जशीट दी है। प्रदेश में 50 हजार करोड़ का कर्ज कांग्रेस की देन है। सरकार ने प्रदेश के विकास कार्यों के लिए थोड़ा कर्ज जरूर लिया है। हिमाचल प्रदेश में फॉच्र्यूनर गाडिय़ों का प्रचलन कांग्रेस सरकार ने किया है अगर भाजपा सरकार ने नई गाडिय़ां खरीदी है तो उसमें कुछ गलत नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!