Edited By kirti, Updated: 12 Nov, 2019 03:05 PM
हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने 515 ग्राम चरस के साथ पर्यटक और जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला कुल्लू जिले का है। जहां पुलिस ने मंगल घाटी के चिल्ला मोड़ के पास एक पर्यटक से पेट्रोलिंग के दौरान चेकिंग में चरस पकड़ी। जिसके...
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने 515 ग्राम चरस के साथ पर्यटक और जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला कुल्लू जिले का है। जहां पुलिस ने मंगल घाटी के चिल्ला मोड़ के पास एक पर्यटक से पेट्रोलिंग के दौरान चेकिंग में चरस पकड़ी। जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिसकी पहचान मुंबई निवासी अकाश कुंदन के रूप में हुई। दूसरे मामले में अनुमंडल के ब्रो थाने के अंतर्गत छह व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा और मौके से 81400 रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह निवासी रोहड़ू, सोहन लाल व सूरज शर्मा निवासी ठियोग, कलम सिंह व जगत सिंह निवासी ननखड़ी, सुरेश कुमार निवासी बंजार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू करो सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। दोनों मामलों में पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।