Edited By prashant sharma, Updated: 29 Sep, 2020 04:00 PM
चंडीगढ़ शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग लगभग 20 घंटे बंद रहने के बाद आखिरकार खुल गया। भूस्खलन होने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सोमवार शाम को भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग बंद हो गया था।
शिमला : चंडीगढ़ शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग लगभग 20 घंटे बंद रहने के बाद आखिरकार खुल गया। भूस्खलन होने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सोमवार शाम को भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग बंद हो गया था। मंगलवार सुबह भी यह मार्ग बंद रहा। फोरलेन निर्माता कंपनी पहाड़ी काटकर नई सड़क तैयार करने में लगी हुई थी, लेकिन वहां पर लगातार भूस्खलन के कारण यह सम्भव नहीं हो पा रहा था। हालांकि प्रशासन ने कैथलीघाट से वाया क्वारग व कंडाघाट से ट्रैफिक डाइवर्ट किया था। यहां पर विदित रहे कि सोमवार रात को वकनघाट के पास सड़क धंस जाने के कारण नेशनल हाइवे बन्द हो गया है। प्रसाशन की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।लगातार काम किए जाने के बाद आखिर मार्ग को खोल दिया गया और वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।