Edited By Kuldeep, Updated: 28 Jun, 2021 10:19 PM
जिले के सलूणी उपमंडल में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चम्बा (काकू): जिले के सलूणी उपमंडल में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एस.पी. अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया है।