Edited By Ekta, Updated: 30 Aug, 2018 01:40 PM
भारी बारिश और लगातार हो रही लैंड स्लाइडिंग से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। चम्बा वंजली मुख्या मार्ग बंद हो गया है। देर रात को अचानक भारी लैंड स्लाइडिंग से सड़क पर मलबा और पत्थरों के ढेर लग गए हैं जिससे दो पंचायत के हजारों लोगों को भारी परेशानियों...
चंबा (मोहम्मद आशिक): हिमाचल प्रदेश को मानसून ने अपने निशाने पर लेकर रखा है। लैंड स्लाइडिंग की घटनाएं आए दिनों देखने को मिल रही है। चम्बा-तीसा मुख्या मार्ग रखालु के पास अचानक भारी भरकम पहाड़ टूटा, जिसका वहां कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। इस पहाड़ के टूटने का आभास पहले ही लोगों को हो गया था। गाड़ियों को सूझ-बूझ से पहले ही किनारे लगाया गया।
पहाड़ टूटने के बाद चम्बा तीसा मुख्यामार्ग बंद हो गया है जिससे तीसा क्षेत्र का संपर्क शेष दुनिया से कट हो गया है। पहाड़ के टूटने से खासा असर स्कूली बच्चों और आम लोगों पर पड़ा है। घटना सुबह 8 बजे के करीब की हैं। रखालु के पास सिहारूण नामक स्थान पर ये घटना घटी है. हालांकि ऊपर से लगातार भारी लैंड स्लाइडिंग हो रही है। कुदरत के इस खौफनाक मंजर को देखकर हर कोई हैरान है। चम्बा जिला के अलग इलाकों से इस तरह की तस्वीर पहले भी सामने आई है जिससे लोग डरे सहमे हुए हैं।