चंबा-तीसा मार्ग पर कुदरत का कहर जारी, लोगों की मुश्किलें बढ़ी

Edited By Ekta, Updated: 22 Mar, 2019 02:04 PM

chamba tissa road

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। बारिश के बाद धूप खिलने से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी है। जिसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को चंबा-तीसा मार्ग फिर भूस्खलन के चलते बंद हो गया जिसके चलते 25 स्व अधिक पंचायतों का...

चंबा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। बारिश के बाद धूप खिलने से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी है। जिसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को चंबा-तीसा मार्ग फिर भूस्खलन के चलते बंद हो गया जिसके चलते 25 स्व अधिक पंचायतों का संपर्क शेष दुनिया से कट गया। भारी मात्रा में हुए भूस्खलन से मार्ग पिछले चार घंटों से बंद पड़ा हुआ है।
PunjabKesari

दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी -लंबी कतारें लगी हुई है। लोगों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार सुबह से कर रहे हैं। लेकिन अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। चंबा में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद पूरी तरह तबाही का आलम देखने को मिल रहा था लेकिन अचानक अब धूप खिलने के बाद परेशांनी उसी तरह की देखने को मिल रही है। लोगों की मुश्किलें कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की मशीनरी भी कार्य कर रही है जिसके चलते अभी तक मार्ग को बहाल नहीं किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!