Himachal : विवाहिता को दी निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, पति सहित 2 पर केस दर्ज

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Oct, 2026 05:24 PM

chamba married woman threatened with leaking of her private photos and

पुलिस थाना तीसा में एक विवाहिता को फोन पर मानसिक तौर पर परेशान करने, निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा अन्य लोगों के साथ सांझा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर तीसा पुलिस ने आरोपी पति सहित 2 व्यक्तियों के...

Chamba News : पुलिस थाना तीसा में एक विवाहिता को फोन पर मानसिक तौर पर परेशान करने, निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा अन्य लोगों के साथ सांझा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर तीसा पुलिस ने आरोपी पति सहित 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति उसे लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। पति द्वारा उसे डराया-धमकाया जा रहा है कि वह उसकी तस्वीरें और वीडियो अन्य लोगों को भेज देगा। इसके अलावा मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने भी उसे फोन कर बेहद अश्लील व अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद से उसे लगातार अलग-अलग अज्ञात नंबरों से बार-बार कॉल्स आ रही हैं, जिस कारण वह मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही है। मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!