Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jul, 2018 10:08 PM
कुकर का ढक्कन खुल जाने के चलते गर्म पानी व्यक्ति पर गिर गया जिस वजह से वह झुलस गया। उपचार के लिए उसे मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।
चम्बा : कुकर का ढक्कन खुल जाने के चलते गर्म पानी व्यक्ति पर गिर गया जिस वजह से वह झुलस गया। उपचार के लिए उसे मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार भजन पुत्र लोजू राम निवासी गांव लोथल डाकघर साहो सोमवार सुबह जब अपने रसोईघर में था तो खाना बनाने के लिए गैस पर रखे कुकर का ढक्कन अचानक खुल गया जिसके चलते उबलता हुआ पानी भजन के ऊपर गिर गया। इस घटना में वह झुलस गया। उसे परिजनों ने मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।