Edited By Ekta, Updated: 29 Sep, 2019 03:23 PM
चंबा-धर्मशाला एनएच रविवार सुबह बारिश से हुए भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया।जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भटियात तहसील मुख्यालय चुवाड़ी से सिहुंता जाने वाली सड़क लाहड़ू के पास करीब एक घंटा बंद रही। भूस्खलन से बाधित हुए मार्ग में...
चंबा: चंबा-धर्मशाला एनएच रविवार सुबह बारिश से हुए भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया।जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भटियात तहसील मुख्यालय चुवाड़ी से सिहुंता जाने वाली सड़क लाहड़ू के पास करीब एक घंटा बंद रही। भूस्खलन से बाधित हुए मार्ग में वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा। निर्माणाधीन फिन्ना सिंह परियोजना के खनन के चलते बरसात में लाहड़ी-भाटी में सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मणिमहेश यात्रा के समय कई दिनों तक मार्ग अवरुद्ध रहा था। बारिश के चलते अब फिर से सड़क के बंद हो जाने से लोगों को दिक्कत पेश आ रही है।