Edited By Kuldeep, Updated: 10 Sep, 2018 09:44 PM
पांगी घाटी में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। उक्त व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ लाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।
चम्बा: पांगी घाटी में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। उक्त व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ लाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। जानकारी अनुसार यह घटना सोमवार की सुबह 43 वर्षीय मान सिंह पुत्र सोजू राम गांव बटाहर डा. बलोई तहसील कोलटी जिला मंडी सोमवार की सुबह करीब 6 बजे जब यह अकेला गांव लुज से गांव धरवास जा रहा था तो जब वह जंगल में पहुंचा तो एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने उक्त व्यक्ति के सिर, पीठ, बाजू व हाथ सहित शरीर के अन्य भागों को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। मान सिंह ने अपनी जान को बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके चलते भालू ने स्थिति को अपने लिए गंभीर पाते हुए वहां से भागने में ही बेहतरी समझी। मान सिंह को घायल अवस्था में देखकर लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक उक्त घायल मान सिंह को सिविल अस्पताल में उपचार देने के बाद उसे चम्बा रैफर करने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा था।