Himachal : मणिमहेश यात्रा पर गए 24 वर्षीय युवक की रास्ते में मौत, आराम करने के लिए लेटा...फिर उठा ही नहीं

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Aug, 2026 10:37 AM

chamba 24 year old man dies en route to manimahesh yatra

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां मणिमहेश यात्रा पर निकले 24 वर्षीय युवक की रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां मणिमहेश यात्रा पर निकले 24 वर्षीय युवक की रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बिलासपुर जिला की तहसील झंडूता, ग्राम बड़गाम निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल बीते शनिवार को अपने पांच दोस्तों के साथ हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए निकला था। रात को धनछौह में पड़ाव करने के बाद रविवार सुबह सभी श्रद्धालु मणिमहेश के लिए आगे बढ़े। रास्ते में शिव घराट के समीप कमल की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस पर उसके साथियों ने उसे धनछौह वापस जाकर विश्राम करने को कहा। हालांकि, कुछ देर बाद कमल दोबारा यात्रा पर आगे बढ़ गया। सुंदरासी पहुंचने के बाद कमल एक दुकान पर लेट गया, जबकि उसके साथी मणिमहेश दर्शन के लिए आगे चले गए। शाम को जब स्थानीय दुकानदार ने उसे जगाने की कोशिश की, तो वह मृत पाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

उधर, दर्शन कर लौटे साथियों को जब कमल धनछौह में नहीं मिला, तो वे हड़सर पहुंचे और रात वहीं बिताई। सोमवार को मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सुंदरासी रवाना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!