Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Dec, 2017 08:31 PM
उपमंडल सलूणी के दायरे में आने वाली गांव साही में एक व्यक्ति ने अपनी जीभा को काट लिया। घायल हालत में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सलूणी लाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया गया।
चम्बा : उपमंडल सलूणी के दायरे में आने वाली गांव साही में एक व्यक्ति ने अपनी जीभा को काट लिया। घायल हालत में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सलूणी लाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घरवालों के बयान दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को राकेश कुमार पुत्र भागी राम निवासी गांव साही डाकघर डियूर की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे गुस्से में आकर राकेश कुमार ने घर में मौजूद तेजधार वस्तु से अपनी जीभा को काट लिया। घरवालों को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया, जहां से उसे उपचार हेतु मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति का उपचार करने में चिकित्सक व्यस्त थे।