CM जयराम के साथ अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की Lunch Diplomacy, सियासी मसलों पर की चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2019 11:04 PM

chairman vice chairman s lunch diplomacy from cm jairam

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ शनिवार को विभिन्न निगम एवं बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों ने लंच पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के साथ कई अन्य सियासी मसलों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष-उपाध्यक्षों ने इस दौरान अपनी नियुक्ति के लिए...

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ शनिवार को विभिन्न निगम एवं बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों ने लंच पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के साथ कई अन्य सियासी मसलों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष-उपाध्यक्षों ने इस दौरान अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा सरकार के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी अध्यक्ष-उपाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को एक दिन पहले ही जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। सरकारी नीतियों एवं योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए भी अध्यक्ष-उपाध्यक्षों ने  सहयोग की बात कही। उन्होंने हाल ही में सरकार की तरफ से अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के भत्तों में हुई बढ़ौतरी के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया, साथ ही निगम-बोर्ड से जुड़े कुछ मसलों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

सूत्रों के अनुसार निगम-बोर्ड की तरह को-ऑप्रेटिव क्षेत्र में आनरेरियम नहीं मिलता, जिस पर कुछ नेताओं ने विचार करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि नियुक्ति के बाद यह पहला मौका है, जब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष इस तरह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लंच पर मिले हैं।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!