Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2019 11:06 PM
सिरमौर बाल कल्याण कमेटी की अध्यक्ष विजयश्री गौतम को ए.डी.सी. सिरमौर की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पद से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने एक अधिसूचना जारी करके की है।
नाहन: सिरमौर बाल कल्याण कमेटी की अध्यक्ष विजयश्री गौतम को ए.डी.सी. सिरमौर की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पद से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने एक अधिसूचना जारी करके की है। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष को बर्खास्त करने का कारण कामकाज को सही तरीके से न करना तथा सरकार के कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न देना रहा है। बाल विकास अधिनियम के उल्लंघन के चलते ये एक्शन हुआ है। बाल विकास के 51 मामले लम्बित हैं। ए.डी.सी. ने 2018 में कारण बताओ नोटिस थमाया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट सरकार की सौंपी थी।