APMC हमीरपुर के चेयरमैन ने सुक्खू पर साधा निशाना, लगाए यह आरोप (Video)

Edited By Ekta, Updated: 14 Nov, 2018 01:08 PM

एपीएमसी के चेयरमैन एवं जिला भाजपा महामंत्री अजय शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। अजय शर्मा ने सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा है कि वह अपने गृह जिला में कांग्रेसियों के संगठन को संभाल पाने में पूरी तरह से नाकाम हुए...

हमीरपुर (अरविंदर): एपीएमसी के चेयरमैन एवं जिला भाजपा महामंत्री अजय शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। अजय शर्मा ने सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा है कि वह अपने गृह जिला में कांग्रेसियों के संगठन को संभाल पाने में पूरी तरह से नाकाम हुए है जिससे कांग्रेस की अंतर्कलह का बीजेपी को चुनावों में पूरा फायदा मिलेगा। 

अजय शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में जनता को गुमराह करके जो कांग्रेस पार्टी ने तीन सीटें जीतने में सफलता प्राप्त की थी। आज पूरी तरह से गुटबाजी और अंतर्कलह में उलझ चुकी है। कांग्रेस का कोई नेता संस्था के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रहा है तो कोई संगठन की दुहाई देकर कांग्रेस टिकट पर जीते हुए विधायकों को कांग्रेसी मामने से ही इंकार कर रहा है। हमीरपुर कांग्रेस की नैया को अंतर्कलह ही ले डूबेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!