हिमाचल का सेब 2 दिन में दक्षिण भारत की मंडियों तक पहुंचाएगी किसान रेल : पीयूष गोयल

Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2021 11:08 PM

central railway minister piyush goyal

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सेब को 2-3 दिन के भीतर दक्षिण भारत की मंडियों में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कालका से दक्षिण भारत तक दो गुना तेजी से चलने वाली ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। पीयूष गोयल शिमला पहुंचने पर यहां...

शिमला (पत्थरिया): केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सेब को 2-3 दिन के भीतर दक्षिण भारत की मंडियों में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कालका से दक्षिण भारत तक दो गुना तेजी से चलने वाली ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। पीयूष गोयल शिमला पहुंचने पर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बाचतीत कर रहे थे। उनकी हिमाचल प्रदेश की रेल परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ अहम बैठक होगी। पीयूष गोयल ने कहा कि रेल विस्तार में हिमाचल प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल रेल के विस्तारीकरण और सुरक्षा के लिए 2,15,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रावधान किया है, जिसका लाभ हिमाचल को भी मिलेगा।
PunjabKesari, Unino Railway Minister Image

मोदी के पक्के इरादे की बदौलत रेल क्षेत्र में आ रहे क्रांतिकारी बदलाव

उन्होंने कहा कि वर्ष, 2014 से पहले यह बजट हर साल औसत 45,000 करोड़ रुपए होता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्के इरादे की बदौलत रेल क्षेत्र में यह क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश के विकास और गति बढ़ाने के लिए अच्छी हो सकती है, इसलिए इस सैक्टर में निवेश को 5 गुना बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से यात्रियों की रेल दुर्घटना में कोई मृत्यु नहीं हुई, जो कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से रेल का रीन्यूल किया गया और इसकी सुरक्षा पर ध्यान दिया गया। उन्होंने माना कि कोविड काल में मालगाड़ी में सामान ढोने की क्षमता में 2 मिलीयन टन की कमी आई है लेकिन आने वाले समय में लोड को बढ़ाया जाएगा। इसी तरह फरेड की स्पीड को 24 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर डबल किया जाएगा।

राजनीतिक लाभ लेने के लिए भ्रमित किए जा रहे किसान

पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों को किसान बिल के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बिल पूरी तरह से किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि यह नया कानून पुरानी व्यवस्थाओं को बरकरार रखते हुए नए मौके, नए अवसर व नए बाजार उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि मंडियां दूर होने के नाते उसे अपना उत्पाद बेचना मुश्किल भरा होता था। इससे निजात दिलाने के लिए यह नया कानून लाया गया है। उन्होंने कहा कि इसे आज देश ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नए कानून में किसानों की जमीन कोई हाथ नहीं लगा सकता है। इसमें किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है। साथ ही किसानों को जेल न भेजने या किसानों पर जुर्माने की व्यवस्था को खत्म किया गया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत तय

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है। पश्चिम बंगाल के चुनाव 8 चरणों में किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लैफ्ट के सभी नेता इसे लेकर इतने हताष क्यों हैं? उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दूसरे अन्य लैफ्ट के नेताओं से जानना चाहा कि चुनाव को लेकर उनकी मंशा क्या है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग वहां बदलाव देखना चाहते हैं और भाजपा वहां पर 200 से ज्यादा सीटें जीत कर अपनी सरकार बनाएगी।

गोयल ने पत्नी संग किया रेल का सफर

पीयूष गोयल ने अपनी पत्नी सीमा गोयल के साथ स्पैशल ट्रेन झरोके में सफर किया। वह सायं 5.45 बजे इससे समरहिल के लिए रवाना हुए और सायं 6.25 बजे शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे गैस्ट हाऊस शिमला में द इंडिया टॉय फेयर 2021 सैशन को वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से संबोधित किया।

मुख्यमंत्री की रेल मंत्री से भेंट

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के शिमला पहुंचने पर उनसे भेंट की तथा उन्हें हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष को लेकर तैयार कॉफी टेबल बुक भेंट की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!