पांगी में रज्जू मार्ग परियोजना के लिए केंद्र ने हिमाचल को दिए इतने करोड़, पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2019 07:40 PM

center released budget to himachal for rope way in pangi

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए किलाड़ की तरफ बनोटू से प्रीगारा में निर्मित होने वाली रज्जू मार्ग परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष के लिए प्रदेश को...

शिमला (योगराज): केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए किलाड़ की तरफ बनोटू से प्रीगारा में निर्मित होने वाली रज्जू मार्ग परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष के लिए प्रदेश को 50 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रज्जू मार्ग परियोजना प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को इस वर्ष सितम्बर माह में स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। 5 चरणों में बनने वाली 21.4 किलोमीटर रज्जू मार्ग की यह परियोजना हिमाचल प्रदेश रैपिड ट्रांस्पोर्ट सिस्टम के लिए एक चुनौती होगी।  

साच दर्रे पर 14,000 फुट की ऊंचाई पर निर्मित होगा रज्जू मार्ग

उन्होंने कहा कि रज्जू मार्ग साच दर्रे पर 14,000 फुट की ऊंचाई पर निर्मित होगा और देश के कठिन, दुर्लभ और बर्फ से ढके क्षेत्रों में वर्ष भर आवागमन सुचारू रखने में अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण होगा। इस मौके पर प्रधान सचिव, परिवहन जेसी शर्मा ने मुख्यमंत्री को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा कार्य को शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!