ऊना में धूमधाम से मनाया Christmas Day, प्रभु यीशु के जन्म पर दिखाईं झांकियां

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2018 04:30 PM

celebrated christmas day in una

आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार की रात घड़ी की सूई ने जैसे ही 12 बजाए तो गिरजाघरों में विशेष पूजा शुरू हो गई। इसी मौके पर ऊना के संजोआन आश्रम चर्च को क्रिसमस के मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

ऊना (अमित): आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार की रात घड़ी की सूई ने जैसे ही 12 बजाए तो गिरजाघरों में विशेष पूजा शुरू हो गई। इसी मौके पर ऊना के संजोआन आश्रम चर्च को क्रिसमस के मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।
PunjabKesari

इस मौके पर बड़ी तादाद में लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। संजोआन आश्रम द्वारा गिरजाघर परिसर में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकियां भी दिखाई गई हैं, जिनमें मरियम, प्रभु यीशु, गडरिये और स्वर्ग से आए दूत दिखाए गए हैं।
PunjabKesari

संजोआन आश्रम के फादर जॉर्ज ने इस अवसर पर सभी को रोशनी के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था।
PunjabKesari

इस दिन को क्रिसमस डे कहा जाता है और पूरे दिसंबर माह को क्राइस्ट-मास के नाम से जाना जाता है। क्राइस्ट-मास के खत्म होने के बाद ही ईसाई नववर्ष की शुरूआत होती है।
PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!