सदन में गूंजा MS Dhoni को स्टेट गैस्ट बनाए जाने का मामला, CM ने विपक्ष को लगाई लताड़ (Video)

Edited By Vijay, Updated: 29 Aug, 2018 04:42 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को भी क्रिकेटर एम.एस. धोनी को स्टेट गैस्ट बनाए जाने का मामला छाया रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में मामले को इस तरह से उठाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस तरह के गैर-जरूरी विषयों को...

शिमला (विकास): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को भी क्रिकेटर एम.एस. धोनी को स्टेट गैस्ट बनाए जाने का मामला छाया रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में मामले को इस तरह से उठाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस तरह के गैर-जरूरी विषयों को राजनीतिक मंशा से उठाने पर विपक्ष को लताड़ भी लगाई। उन्होंने सदन को बताया कि धोनी पर सरकार ने किसी तरह का खर्चा नहीं किया और न ही धोनी ने ऐसी कोई मांग सरकार के पास रखी है, ऐसे में केवल राजनीति करने के लिए देश के महान खिलाड़ी की छवि को खराब करना उचित नहीं है। सरकार ने केवल धोनी को सुरक्षा कारणों से राज्य अतिथि बनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के सैलिब्रिटी का शिमला या हिमाचल पर्यटन स्थलों में आना प्रदेश के पर्यटन स्थलों को दुनिया के मानचित्र पर आने के लिए मददगार साबित होगा लेकिन विपक्ष द्वारा ऐसे बेवजह मामलो को तूल देने से हिमाचल की छवि खराब होती है।

विपक्ष को स्टेट गैस्ट बनाए जाने से नहीं ऐतराज
उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार पर मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को धोनी या किसी भी सैलिब्रिटी के शिमला आने या उनको स्टेट गैस्ट बनाए जाने से ऐतराज नहीं है। विपक्ष ने तो केवल इस तरह के मामलों में स्पष्ट नीति बनाए जाने की बात उठाई थी।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!