असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आई कार सेवादल

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 13 May, 2021 05:28 PM

car seva dal came forward to help the helpless people

कार सेवादल जरूरतमंद लोगों की कई वर्षों से निष्काम भाव से सेवा कर रही है।

कुल्लू (संजीव) : कार सेवादल जरूरतमंद लोगों की कई वर्षों से निष्काम भाव से सेवा कर रही है। पिछले साल कोरोना की पहली लहर के समय लॉकडाऊन में सैंकड़ों परिवारों को दवाई और राशन वितरित किया। अब कोरोना की दूसरी लहर ने हालात खराब कर दिए हैं। महामारी को काबू करने के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है जिससे बहुत से लोगों का रोजगार भी छिन्न गया। नाजुक स्थिति को देखते हुए कार सेवादल द्वारा लॉकडाऊन के चलते असहाय लोगों के लिए घर द्वार सुविधा शुरू की।
संस्था ने जरूरतमंद लोगों की सुविधा को एक व्हाट्सएप नंबर 98822-52525 जारी किया जो संस्था के मैंबर राजेंद्र सिंह का है। इस नंबर पर जरूरतमंद सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मैसेज डाल कर या फोन करके सुविधा प्राप्त कर सकता है। शाम 5 बजे तक सामान की डिलीवरी का समय रहेगा। जिसमें दवाइयां, राशन, सब्जियां इत्यादि वस्तुओं को मेन रोड बाङ्क्षशग, रामशिला, अखाड़ा बाजार सरवरी, ढालपुर, गांधी नगर, बदाह, पिरडी, मौहल, शमशी, भुंतर, शाढ़ाबाई के नजदीक रह रहे बुजुर्ग, दिव्यांग, एकल महिला या असहाय परिवारों को इस सुविधा दी जा रही है। सेवादल के प्रमुख मनदीप ने  लोगों से अपील भी की है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का जरूर पालन करें। मास्क पहनें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगाएं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!