कालका-शिमला NH पर कार खाई में गिरी, 2 घायल IGMC रैफर

Edited By Vijay, Updated: 09 Sep, 2018 07:32 PM

car fall into ditch on kalka shimla nh 2 inujred refer to igmc

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार सड़क से लगभग 80 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को कंडाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया है।

कंडाघाट: कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार सड़क से लगभग 80 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को कंडाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब शिमला से सोलन की तरफ  अरविंद निवासी ज्वालाजी कांगड़ा व रमेश निवासी संजौली शिमला जा रहे थे।

क्यारी मोड़ के पास हुआ हादसा
जैसे ही कार कंडाघाट के क्यारी मोड़ के पास पहुंची तो कार चालक अरविंद कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आई.ओ. हैडकांस्टेबल महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर सोलन अमित ठाकुर ने बताया कि कार चालक के खिलाफ  मामला दर्जकर लिया है। दोनों घायलों को आई.जी.एम.सी. शिमला रैफ र किया गया है। इस मामले में कार चालक की गलती पाई गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!