Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2019 07:41 PM
रविवार को जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक मारूति कार (एचपी-28-5209) सुंदरनगर-करसोग सड़क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खेतों में लुढ़क गई।
सुंदरनगर (नितेश सैनी): रविवार को जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक मारूति कार (एचपी-28-5209) सुंदरनगर-करसोग सड़क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खेतों में लुढ़क गई। घटना के समय कार रोहांडा से सुंदरनगर की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कार में 5 लोग सवार थे जोकि देव कमरूनाग के दर्शन कर अपने घर सरकाघाट जा रहे थे।
हादसे में 5 को आईं चोटें
दुर्घटना में कार में सवार सरकाघाट निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बी.एस.एल. थाना सुंदरनगर को दे दी गई है।