Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2019 06:14 PM
जिला मंडी के उपमंडल करसोग के अंतर्गत आते मैहरन मोड़ में एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुई महिला सरिता देवी पत्नी डैनी निवासी मैहरन को आई.जी.एम.सी. के लिए रैफर किया गया जबकि 2 अन्य घायल प्रकाश...
करसोग (धर्मवीर गौतम): जिला मंडी के उपमंडल करसोग के अंतर्गत आते मैहरन मोड़ में एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुई महिला सरिता देवी पत्नी डैनी निवासी मैहरन को आई.जी.एम.सी. के लिए रैफर किया गया जबकि 2 अन्य घायल प्रकाश चन्द पुत्र नारायण सिंह व लछमी राम पुत्र कलसु देवी निवासी कैथो करसोग के अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
पटवार खाने में कार्यरत है घायल महिला
सरिता देवी मैहरन पंचायत की प्रधान राजू देवी की बहू है जो सपनोट में स्थित पटवार खाने में कार्यरत है जबकि कार में सवार उक्त दोनों लोग काम करवाने के लिए मैहरन जा रहे थे। ये हादसा दोपहर बाद हुआ बताया जा रहा है। हादसे के दौरान कार कुछ पलटे खाने के बाद निचली तरफ चीड़ के पेड़ में रुक गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि डी.एस.पी. करसोग अरुण मोदी ने की है।
दुर्घटनास्थल पर नहीं था कोई पैरापिट
खील कुफरी से माहूंनाग सड़क में जहां कार गिरी है, उस जगह पर कोई भी पैरापिट नहीं था। यही नहीं, इस सड़क में लोक निर्माण विभाग ने एक भी पैरापिट नहीं लगाया है। धार्मिक पर्यटन स्थल माहूंनाग को जोडऩे वाली ये सड़क काफी तंग है। इस सड़क से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं।