Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2019 05:13 PM
बंजार उपमंडल के पुजाली में एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
कुल्लू (दिलीप): बंजार उपमंडल के पुजाली में एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को पुजाली में उक्त कार अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस कार में 4 लोग सवार थे।
इस हादसे में 49 वर्षीय थरवन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बंजार पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू दी है।