कैंटर यूनियन विवाद मामला : परवाणु में फायरिंग, माहौल तनावपूर्ण (Pics)

Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2019 07:15 PM

canter union dispute case firing in parwanoo the atmosphere is stressful

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर स्थित परवाणु में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। यहां पर कैंटर यूनियन में फिर विवाद हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि उनके ऊपर फायरिंग भी की गई। पुलिस ने घटना के बाद कैंटर यूनियन के पास पुलिस तैनात कर दी है। घटना की...

सोलन (अमित): हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर स्थित परवाणु में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। यहां पर कैंटर यूनियन में फिर विवाद हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि उनके ऊपर फायरिंग भी की गई। पुलिस ने घटना के बाद कैंटर यूनियन के पास पुलिस तैनात कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी. अमित ठाकुर दलबल सहित मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा एस.डी.एम. रोहित राठौर भी मौके पर पहुंच कर विवाद सुलझाने में जुटे है। वहीं घटना के बाद कैंटर यूनियन पर महिलाएं भी एकत्रित हुईं और उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर नारेबाजी की।
PunjabKesari

एक पक्ष ने लगाया ये आरोप

पुलिस ने पूरी घटना पर 2 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस में सुखविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह प्रमोद शर्मा की गाड़ी चलाता है। जब वह सुबह सैक्टर 3 परवाणू सहकारी सभा के कार्यालय के आंगन में धूप सेंक रहा था तो इसी दौरान एक वाहन में दीपू और उसके 3 अन्य साथी आए और उसके ऊपर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में काफी चोट लगी है, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में कहा गया है कि जाते समय इन लोगों ने 2-3 फायर भी किए, जिनमें वह बाल बाल बच गए।
PunjabKesari

दूसरे पक्ष का क्या है आरोप

वहीं दूसरी ओर प्रदीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने दोस्तों के साथ अपने ससुर के कार्यालय जो शीतला माता मंदिर परवाणु के पास स्थित है वहां जा रहा था। जब वे कार्यालय की सीढिय़ां चढ़ रहे थे तो उसी समय प्रमोद शर्मा, कालू, रूबल व पिंकू ने उन पर हमला कर दिया। पिंकू ने कट्टा भी निकाला और रॉड निकाल कर उन पर हमला किया। हमले में उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने इन शिकायतों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के विरोध में महिलाओं ने देर शाम नारेबाजी भी की। कुल मिलाकर परवाणु में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!