Edited By Ekta, Updated: 15 Jan, 2019 09:57 AM
नादौन उपमंडल के एक गांव के युवक पर चढ़ा आशिकी का भूत लोगों ने धुनाई करके उतारा। लोगों के गुस्से का शिकार बने युवक ने समझदारी दिखाते हुए माफी मांगकर जान छुड़ाई नहीं तो युवक की इससे भी ज्यादा छित्तर परेड और बाल काटने के साथ मुंह काला करने का भी लोगों...
नादौन (जैन): नादौन उपमंडल के एक गांव के युवक पर चढ़ा आशिकी का भूत लोगों ने धुनाई करके उतारा। लोगों के गुस्से का शिकार बने युवक ने समझदारी दिखाते हुए माफी मांगकर जान छुड़ाई नहीं तो युवक की इससे भी ज्यादा छित्तर परेड और बाल काटने के साथ मुंह काला करने का भी लोगों ने प्लान बनाया था। वाक्य यूं हुआ कि नादौन उपमंडल की एक पंचायत का युवक एक महिला को रोजाना फोन करके अश्लील बातें करता था। युवक की इन हरकतों से तंग आकर महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी जिस पर पति ने उक्त मनचले युवक को सबक सिखाने का निर्णय लिया।
प्लान के अनुसार जब युवक ने रविवार को महिला को फोन किया तो महिला ने बदले अंदाज में उसे जाल में फंसाकर अपने घर के करीब स्थान पर बुलाया। महिला की बातों में आया युवक एकदम तैयार होकर महिला से मिलने तय स्थान पर पहुंच गया। महिला का पति भी अपने दोस्तों के साथ योजना के अनुसार मौके पर छुपे रहे। जैसे ही युवक मिलने की जगह पहुंचा, उसने महिला को तलाशने के लिए फोन किया। युवक के करीब पहुंचकर महिला ने युवक पर थप्पड़ों और गालियों की बरसात कर दी। वहीं साथ ही मौके पर पहुंचे महिला के पति और दोस्तों ने भी युवक की खूब धुनाई की। बीच बाजार ऐसी मार पड़ी कि सारा आशिकी का भूत उतर गया। इसी बीच लोगों से घिरे युवक ने मार से बचने की समझदारी दिखाई तथा महिला के पैर पकड़कर माफी मांगकर जान छुड़ाई।