परिचालक मिलते ही HRTC के नए रूटों पर चली बसें, सभी जिलों को मिला लाभ

Edited By Ekta, Updated: 02 Aug, 2018 12:28 PM

buses on new routes of hrtc as soon as operators get

हिमाचल पथ परिवहन निगम में नए परिचालक मिलते ही विधायकों एवं लोगों की मांग पर बंद पड़े रूटों पर बसें चलना शुरू हो गई हैं। प्रदेश भर में निगम की बसें इन दिनों करीब 20 हजार किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर रही हैं। प्रतिदिन ग्रामीण और बेबस रूटों पर लोगों को...

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम में नए परिचालक मिलते ही विधायकों एवं लोगों की मांग पर बंद पड़े रूटों पर बसें चलना शुरू हो गई हैं। प्रदेश भर में निगम की बसें इन दिनों करीब 20 हजार किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर रही हैं। प्रतिदिन ग्रामीण और बेबस रूटों पर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लंबे समय से बसों की दरकार थी। इस संबंध में कई बार विधायकों एवं मंत्रियों के दरबार में आकर लोग बसें चलाने की मांग कर रहे थे लेकिन निगम में परिचालकों की कमी के चलते नए रूटों पर बसें चलाना संभव नहीं हो पा रहा था। 


अब निगम को 1078 नए परिचालक मिले हैं जिससे निगम के करीब 80 रूटों पर बसें चलना शुरू हो गई हैं। सबसे ज्यादा हाल ही में सड़कों से जुड़े गांवों में बसें चलाने के लिए लोगों द्वारा मांग की गई थी। उनके सी.जे.एम. एच.के. गुप्ता ने बताया कि निगम को नए परिचालक मिलने से 20 हजार किलोमीटर तक बसों का सफर बढ़ा है और प्रदेश भर में 80 के करीब नए रूटों पर बसें चलाई गई हैं। सभी जिलों में 5 से लेकर 10 नए रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!