Edited By Vijay, Updated: 20 Nov, 2020 09:29 PM
पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक चलती बस के टायर खुलने से 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चामुंडा से होली (चम्बा) जा रही एक निजी बस के गग्गल के नजदीक पिछले चारों टायर खुल गए।
गग्गल (अनजान): पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक चलती बस के टायर खुलने से 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चामुंडा से होली (चम्बा) जा रही एक निजी बस के गग्गल के नजदीक पिछले चारों टायर खुल गए। इससे बस सड़क पर पलट गई। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 यात्री घायल हो गए। घायल दवेंद्र कुमार और चंद्रेश कुमारी को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।