BJP के खिलाफ कांग्रेस में उबाल, प्रदेशभर में सतपाल सत्ती के जलाए पुतले (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 16 Apr, 2019 03:57 PM

लोकसभा चुनावों में चुनावी पारी चरम पर है और इसी दौर में नेता चुनाव के प्रचार करते-करते अपनी जुबान पर काबू करना भूल गए हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया गया। वहीं...

हमीरपुर/सोलन: लोकसभा चुनावों में चुनावी पारी चरम पर है और इसी दौर में नेता चुनाव के प्रचार करते-करते अपनी जुबान पर काबू करना भूल गए हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया गया। वहीं इस बयान के बाद हिमाचल कांग्रेस भड़क गई है। प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। हर तरफ कांग्रेस प्रदर्शन प्रदर्शन कर रही है। लोगों ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष से इस मामले में माफी की मांग की है। 

शिमला

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नालागढ़ के राम शहर में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस बिफर गई है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर सत्ती का पुतला फूंका है। राजधानी शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सतपाल सत्ती की शव यात्रा निकाली गई व उपायुक्त कार्यालय के बाहर सत्ती का पुतला फूंका गया। उनके पुतले को जूतों से पीटते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सत्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिमला जिला अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने रोष जाहिर करते हुए बताया कि इस तरह की असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती को शोभा नहीं देता है। कांग्रेस ने मामले को लेकर सत्ती के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं इसी बीच खबर है कि चुनाव आयोग ने सतपाल सत्ती को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है और भाषण में इस्तेमाल की गई असंवैधानिक शब्दों को लेकर 24 घंटों के अंदर जवाब दायर करने के निर्देश दिए हैं।
PunjabKesari

हमीरपुर

सतपाल सिंह सत्ती द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में हमीरपुर जिला कांग्रेस ने गांधी चौक में एक धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने सतपाल सत्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी जलाया। कांग्रेस के कार्यकर्ता जहां इस प्रदर्शन के दौरान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। वहीं उनका यह कहना है कि अगर सत्ती ने सार्वजनिक तौर पर राहुल गांधी से माफी नहीं मांगी तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र कर देंगे। उन्होंने कहा कि जिस भाषा का उपयोग सतपाल सिंह सत्ती ने किया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि किस भाषा का उपयोग सतपाल सिंह सत्ती ने किया है। इससे अपना परिचय उन्होंने खुद ही दे दिया है।
PunjabKesari

चंबा

मंगलवार को जहां एक तरफ जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने सड़कों पर उतर कर सतपाल सत्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसका पुतला फूंका तो दूसरी तरफ भाजपा ने इसे कांग्रेस की ओछी राजनीति करार दिया है। कांग्रेस ने जहां भाजपा हाईकमान से सत्ती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए उसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से हटाने की बात कही है तो वहीं भाजपा का कहना है कि लोकसभा चुनावों में प्रदेश के चारों सीटों को अपने हाथों से जाते हुए देख कर कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति करने पर उतर आई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर की अगुवाई में सत्ती के बयान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया तो वही भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जसवीर नागपाल ने कहा कि देश की जनता एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है। ऐसे में जो भी कांग्रेस का अंधा भक्त नरेंद्र मोदी को चोर कहेगा उसे जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
PunjabKesari

सोलन

सत्ती द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने उपयुक्त चौक पर प्रदर्शन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस मामले मे सत्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस उनकी फोटो को पैरों से रौंदकर अपना रोष जताया। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ती ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार व प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान ने प्रदर्शन की अगुवाई की।
PunjabKesari

कुल्लू

सतपाल सत्ती द्वारा राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में भी कांग्रेस में उबाल आ गया है। जिला कुल्लू कांग्रेस द्वारा ढालपुर में एक रोष प्रदर्शन का आयोजन किया गया और ढालपुर में सतपाल सत्ती का पुतला भी फूंका गया। वहीं कांग्रेसियों ने सतपाल सत्ती मुर्दाबाद और भाजपा हटाओ के नारे भी लगाए। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव एवं कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सतपाल सत्ती द्वारा राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की गई है। वह बेहद शर्मनाक है और कांग्रेस उसकी निंदा करती है। सतपाल सत्ती द्वारा जो भाषा का जनसभा में प्रयोग किया गया। उसका कांग्रेस विरोध करती है और मांग करती है कि सतपाल सत्ती को जल्द से जल्द उनके पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश अध्यक्ष जनसभा में इस तरह की भाषा का प्रयोग कर सकता है। तो वह पार्टी कैसे लोगों को सही राह पर ले जा सकती है और वह किस मुंह से महिला सम्मान की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रखेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!