Edited By kirti, Updated: 31 Oct, 2018 11:12 AM
बी.एस.एन.एल. धर्मशाला में मंगलवार को समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन ऑल इंडिया यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बी.एस.एन.एल. के तत्वावधान में धरना आयोजित किया गया। एकदिवसीय धरने में एन.ई.एफ .टी., बी.एस.एन.एल. व बी.एस.एन.एल .ई.यू के कर्मचारियों और...
धर्मशाला : बी.एस.एन.एल. धर्मशाला में मंगलवार को समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन ऑल इंडिया यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बी.एस.एन.एल. के तत्वावधान में धरना आयोजित किया गया। एकदिवसीय धरने में एन.ई.एफ .टी., बी.एस.एन.एल. व बी.एस.एन.एल .ई.यू के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बहुत बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने इस बात पर बहुत रोष प्रकट किया कि सरकार और दूरसंचार विभाग अपने किए हुए वायदों से मुकर रहा है। बी.एस.एन.एल. के कर्मचारियों को जनवरी, 2017 से देय वेतनमानों को देने में जानबूझकर विलम्ब किया जा रहा है।
कर्मचारियों के अनुसार लोगों को बेहतर सेवा के लिए 4जी और 5जी के लिए वांछित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस दौरान एन.एफ .टी.ई. के राष्ट्रीय संगठन और प्रदेशाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम, जिला सचिव सत्येन घई बी.एस.एन.एल.ई. यू. के प्रदेशाध्यक्ष व जिला सचिव अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे और सरकार की नीयत पर संदेह प्रकट किया कि सरकार शायद ही कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देगी। धरने पर बी.एस.एन.एल .ई.यू. के जिलाध्यक्ष रत्नेश शर्मा, वीरेंद्र कुमार व अशोक सिंह इत्यादि मौजूद रहे।