बी.एस.एन.एल. की सेवाओं से उपभोक्ता परेशान

Edited By kirti, Updated: 11 Aug, 2019 05:01 PM

bsnl consumer

जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत पुर्थी में स्थित बी.एस.एन.एल. की सेवाएं एक बार फिर चरमरा गई हैं। नैटवर्क तो होता है, लेकिन फोन से फोन नहीं हो रहे। ऐसी समस्याएं उक्त टावर में आती रहती हैं, जिस कारण बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना...

चम्बा : जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत पुर्थी में स्थित बी.एस.एन.एल. की सेवाएं एक बार फिर चरमरा गई हैं। नैटवर्क तो होता है, लेकिन फोन से फोन नहीं हो रहे। ऐसी समस्याएं उक्त टावर में आती रहती हैं, जिस कारण बी.एस.एन.एल. उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बी.एस.एन.एल. की सेवाएं चरमराने से लोगों को बाहरी राज्यों में तैनात पांगी वासियों और शिक्षा ग्रहण करने गए विद्याॢथयों से उनके परिवार से बातचीत करने में परेशानी आ रही है। बी.एस.एन.एल. उपभोक्ता राज कुमार, जितेंद्र, राजीव, दीपू ठाकुर, सुरेश, राजा व इंद्रजीत ने बताया कि पुर्थी पंचायत में लगे बी.एस.एन.एल. के टावर में कई दिनों से तकनीकी खराबी चल रही है, जिस कारण पुर्थी, रेई, थांदल व शौर गांवों में बी.एस.एन.एल. का सिग्नल नहीं आ रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि पुर्थी पंचायत में भी बी.एस.एन.एल. का टावर लगा है, लेकिन यह टावर भी मात्र सफेद हाथी बना हुआ है, जिसके चलते लोगों को फोन पर बात करने के लिए 5 किलोमीटर दूर मिंधल में स्थित टावर की रेंज में जाना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने बी.एस.एन.एल. के अधिकारियों और पांगी प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बी.एस.एन.एल. की सिग्नल समस्या को जल्द सुचारू किया जाए।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!