इंदौरा की विदुषी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झटका ब्रॉन्ज मैडल

Edited By Vijay, Updated: 22 Jan, 2020 09:41 PM

bronze medal won at khelo india youth games

लड़कियों में किसी भी तरह की प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है तो बस उन्हें मौका और मंच देने की। यह बात प्रमाणित की है इंदौरा के गांव घंडरां की विदुषी कटोच ने। वह पंजाब की राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की तरफ से खेलती है। इस बार विदुषी का चयन खेलो इंडिया...

इंदौरा (अजीज): लड़कियों में किसी भी तरह की प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है तो बस उन्हें मौका और मंच देने की। यह बात प्रमाणित की है इंदौरा के गांव घंडरां की विदुषी कटोच ने। वह पंजाब की राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की तरफ से खेलती है। इस बार विदुषी का चयन खेलो इंडिया अंडर-21 यूथ की पंजाब महिला वर्ग टीम में हुआ और गुवाहाटी में हुए खेलो इंडिया यूथ इवैंट में पंजाब टीम ने तमिलनाडु को 81-61 के अंतराल से हराकर ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा जमाया।

इससे पहले भी विदुषी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबाल प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखा चुकी है। उसकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है तो वहीं इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने विदुषी व उसके परिवार को बधाई दी व उसे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!