‘संसद के मानसून सत्र में सदन की उत्पादकता ने तोड़ा 20 वर्षों का रिकॉर्ड’

Edited By Vijay, Updated: 11 Aug, 2018 09:22 PM

broken the record of 20 years in the monsoon session of parliament

हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित पै्रस कांफ्रैंस में संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विजय गोयल के साथ मीडिया से बात करते हुए संसद के मानसून सत्र की उपलब्धियों बारे...

धर्मशाला: हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित पै्रस कांफ्रैंस में संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विजय गोयल के साथ मीडिया से बात करते हुए संसद के मानसून सत्र की उपलब्धियों बारे विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि कल समाप्त हुआ संसद का मानसून सत्र कई मामलों में ऐतिहासिक साबित हुआ है। मानसून सत्र की पूरी 24 दिन कार्यवाही के दौरान सदन की कुल 17 बैठकें हुईं, जिसमें लोकसभा की उत्पादकता 118 प्रतिशत और राज्यसभा की उत्पादकता 68 प्रतिशत रही। इसी सत्र में पूरे देश ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को 135 वोटों के मुकाबले 330 वोटों से गिरते देखा है।

उन्होंने कहा कि इस मानसून सत्र ने उत्पादकता के मामले में पिछले 20 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया और सदन में इतना कार्य हुआ जितना कि पिछले 20 वर्षों में किसी भी सत्र में नहीं हुआ था। संसद के दोनों सदनों द्वारा 20 विधेयक, 6 अध्यादेश, भगौड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश 2018, दंड विधि (संशोधन) अध्यादेश 2018, वाणिज्यिक न्यायालय, उच्च न्यायालय वाणिज्यिक प्रभाग और वाणिज्यिक अपील प्रभाग (संशोधन) अध्यादेश 2018, होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश 2018, राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय अध्यादेश 2018 और दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता संशोधन अध्यादेश 2018 पर चर्चा कर इसे पारित किया गया।

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र 2018 का प्रश्नकाल 16वीं लोकसभा में सबसे प्रोडक्टीविटी ऑवर रहा है। लोकसभा में कुल 14.3 घंटे प्रश्नकाल चला जिनमें सभी सदस्यों ने जनहित में कई महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए। सत्र में कुल 128 प्राइवेट मैंबर बिल पेश किए गए। कुल 360 तारांकित प्रश्नों में से 75 प्रश्नों का जवाब संबंधित मंत्रियों ने दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!