कांग्रेस की शिकायत से डरी BJP, ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर को बनाया Covering Candidate (Video)

Edited By Vijay, Updated: 26 Apr, 2019 05:25 PM

चार वर्षों तक आयकर रिटर्न न भरना भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। उधर, कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में चुनाव आयोग को शिकायत सौंप दी है। चुनाव आयोग ने रामस्वरूप शर्मा से इस बारे में जवाब मांगा है और स्थिति स्पष्ट करने...

मंडी (नीरज): चार वर्षों तक आयकर रिटर्न न भरना भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। उधर, कांग्रेस पार्टी ने इस बारे में चुनाव आयोग को शिकायत सौंप दी है। चुनाव आयोग ने रामस्वरूप शर्मा से इस बारे में जवाब मांगा है और स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। चुनाव आयोग को जवाब देने से पहले ही भाजपा ने अपना कवरिंग कैंडिडेट दे दिया है। आज ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कवरिंग कैंडिडेट के रूप में अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ऋग्वेद ठाकुर के पास जमा करवाया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर और युवा नेता पाल वर्मा भी मौजूद रहे।

रामस्वरूप का नामांकन रद्द हुआ तो कवरिंग कैंडिडेट होगा भाजपा प्रत्याशी

बता दें कि यदि रामस्वरूप शर्मा के नामांकन में कोई कमी पाई जाती है और उसे रद्द किया जाता है तो फिर कवरिंग कैंडिडेट को भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। हालांकि कवरिंग कैंडिडेट भी उसी दिन अपना नामांकन दर्ज कर देता है जिस दिन मुख्य प्रत्याशी नामांकन पत्र भरता है लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया।

भाजपा का कवरिंग कैंडिडेट देने का नहीं था इरादा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले भाजपा का कवरिंग कैंडिडेट देने का कोई इरादा नहीं था लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की और इस संदर्भ मे जवाब मांगा तो इससे डरी भाजपा ने तुरंत प्रभाव से अपने कवरिंग कैंडिडेट का नामांकन पत्र भरवा दिया। बहरहाल अब यह भविष्य में ही तय होगा कि रामस्वरूप शर्मा से मांगे गए जवाब के बाद क्या कार्यवाही होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!