शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे को मिला झटका, दुल्हन की इस हरकत ने उड़ाए होश

Edited By Vijay, Updated: 05 Dec, 2019 11:18 PM

bride ran away with jewellery on the second day of marriage

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत छत्र के एक गांव में शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन के गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने साथ शादी के जेवर भी ले गई है। दुल्हन के पुराने प्रेमी के साथ भागने की आशंका जताई जा रही है।

फतेहपुर (ब्यूरो): उपमंडल फतेहपुर की पंचायत छत्र के एक गांव में शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन के गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने साथ शादी के जेवर भी ले गई है। दुल्हन के पुराने प्रेमी के साथ भागने की आशंका जताई जा रही है। दूल्हा व दुल्हन पक्ष ने रैहन पुलिस चौकी के साथ पुलिस थाना नूरपुर में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार पंचायत छत्र के एक गांव में बीते 3 दिसम्बर की रात जसूर क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा 4 दिसम्बर को अपनी दुल्हन को बड़े हर्षोल्लास के साथ अपने घर ले गया तथा 4 दिसम्बर की रात को पुन: अपने ससुराल में दुल्हन के साथ हार फेरा लेने आया था। इस उपलक्ष्य में मायका पक्ष ने रात को जगराते का कार्यक्रम भी रखा था। 5 दिसम्बर की सुबह करीब 4 बजे दुल्हन शौच जाने के बहाने घर से बाहर गई लेकिन वापस नहीं आई।

काफी देर तक दुल्हन के वापस न आने पर परेशान पति व परिजनों ने उसे ढंूढने की भरसक कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि कहीं दुल्हन अपने पुराने प्रेमी के संग भाग तो नहीं गई है। डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि शादी के अगले दिन दुल्हन के भागने का मामला पुलिस के पास आया है। मामले की छानबीन की जा रही है। सभी पुलिस थानों व चौकियों को भी सूचित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!