Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2018 07:41 PM
गांव कन्यौण में एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर एक बकरी को तेंदुए से छुड़ा लिया लेकिन एक बकरी ज्यादा घायल होने की वजह से कुछ देर बाद मर गई। युवक द्वारा किया गया बहादुरी का कार्य पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नाहन: गांव कन्यौण में एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर एक बकरी को तेंदुए से छुड़ा लिया लेकिन एक बकरी ज्यादा घायल होने की वजह से कुछ देर बाद मर गई। युवक द्वारा किया गया बहादुरी का कार्य पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। कन्यौण निवासी अरुण कुमार जब अपने घर की ओर जा रहा था तो उसने गऊशाला के पास तेंदुए को बकरियों पर झपटते देखा। इसके बाद उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए तेंदुए पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे डर कर तेंदुआ बकरी को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। अरुण ने बताया कि उसे दुख है कि एक बकरी बच न सकी। उसने बताया कि तेंदुआ पहले उसकी एक गाय को भी शिकार बना चुका है।