Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2018 07:01 PM
सदर पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है।
सोलन: सदर पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मनीषा निवासी नजदीक खुंडीधार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी 2 वर्ष पहले मनीष कुमार के साथ हुई थी। इसके बाद से उसका पति अपनी दूसरी शादी को लेकर उससे झगड़ा करता रहता था।
जान से मारने की दी धमकी
महिला ने बताया कि वह 19 मई को अपने मायके चली गई। इसके बाद मनीष उसके मायके आ पहुंचा और वहां पर उसके साथ झगड़ा करने लगा। जब उसके भाई नरेन्द्र ने उसे झगड़ा करने से रोका तो उसने उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मनीष जाते समय जान से मारने की धमकी भी दे गया है। ए.एस.पी. ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।