दर्दनाक हादसा : बोलैरो कैंपर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत-एक घायल

Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2018 03:11 PM

bolero camper fall into deep ditch one death one injured

राजगढ़ उपमंडल की उप तहसील पझोता के तहत पडऩे वाले कल्योपांब लेऊनाना सड़कपर कढोली के पास एक बोलैरो कैंपर के गहरी खाई मे गिर जाने के कारण उसमें सवार 2 लोगों में से एक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार मिला है।

राजगढ़ (गोपाल): राजगढ़ उपमंडल की उप तहसील पझोता के तहत पडऩे वाले कल्योपांब लेऊनाना सड़कपर कढोली के पास एक बोलैरो कैंपर के गहरी खाई मे गिर जाने के कारण उसमें सवार 2 लोगों में से एक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार मिला है। उक्त गाड़ी (एच.पी. 64-2160) कल्योपाब से लेऊनाना की ओर जा रही थी और अचानक कढोली नामक स्थान पर गहरी खाई मे जा गिरी। इस हादसे में जोगेंद्र (45) निवासी लेऊनाना व जीवन सिंह (43) निवासी लेऊनाना गंभीर रूप से घायल हो गए।
PunjabKesari

घायल ने पी.जी.आई. पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घायलों को खाई से निकाल कर तुरंत जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया जहा से जोगेंद्र को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया लेकिन पी.जी.आई. पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जिला अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। उप पुलिस अधीक्षक दुष्यंत सरपाल के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!