Edited By Ekta, Updated: 24 May, 2018 02:23 PM
ऊना हाईवे पर नलवाडी के समीप वीरवार सुबह बोलैरो-कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस में क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया। जिनमें से एक घायल व्यक्ति कमलनैन...
बंगाणा (शर्मा): ऊना हाईवे पर नलवाडी के समीप वीरवार सुबह बोलैरो-कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस में क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया। जिनमें से एक घायल व्यक्ति कमलनैन को पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। जबकि दूसरी घायल महिला धर्मी देवी निवासी डरोह का उपचार किया जा रहा है। हादसा सुबह साढ़े 8 बजे के करीब हुआ। नलवाडी में दुर्घटना की सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन करने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक डरोह गांव से बोलैरो जीप में सवार ये लोग जोगी पंगा मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। जबकि स्विफ्ट कार बंगाणा की तरफ आ रही थी कि नलवाडी में उतराई पर दोनों आपस में टकरा कर हादसे का शिकार हो गई। हादसे की पुष्टि पुलिस थाना के एस.एच.ओ. प्रकाश चंद शर्मा ने की है।