पिछले कई दिनों से लापता था 19 वर्षीय युवक, अब इस हालत में मिला शव ; परिवार में मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Aug, 2026 12:19 PM

body of missing youth found in sirmaur under suspicious circumstances

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Sirmaur News :  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

19 अगस्त से लापता था युवक

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के समीप का है। मृतक की पहचान शुभम उर्फ हनी (19 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम 19 अगस्त से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद शुभम की माता ने 20 अगस्त को पुलिस थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, अब शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!