Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2019 09:54 PM
बद्दी के तहत सुराजमाजरा में 2 गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 6 लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से 3 घायलों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मामला मनजीत कुमार के बयान पर दर्ज हुआ है। उसने बताया कि जब वह अपने घर पर मौजूद था तो उसे...
बी.बी.एन.: बद्दी के तहत सुराजमाजरा में 2 गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 6 लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से 3 घायलों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मामला मनजीत कुमार के बयान पर दर्ज हुआ है। उसने बताया कि जब वह अपने घर पर मौजूद था तो उसे राम सिंह का फोन आया कि कन्फैक्शनरी की दुकान पर झगड़ा हो रहा है। जब वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा तो निर्मल सिंह, राजकुमार व धर्मवीर ईंट व डंडे के साथ गगनदीप, राम सिंह व ओशांत के साथ मारपीट कर रहे थे। जब राम सिंह बीचबचाव करने आया तो निर्मल सिंह ने उसके सिर पर ईंट मार दी। गगनदीप व राम सिंह के सिर में व शरीर के अन्य भागों में चोटें आईं हैं।
दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप
इसी तरह दूसरे पक्ष से निर्मल सिंह के बयान पर मामला दर्ज हुआ कि मनजीत, पिन्नी, भोडा, गग्गा, नसीब व अन्य एक व्यक्ति ने उनसे मारपीट की, जिससे उसके शरीर व पैर, राजकुमार के हाथों पर तथा धर्मवीर को सिर में चोट लगी हैं। एस.पी. बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।