धर्मशाला में सुधीर समर्थकों पर गिरी गाज, ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग

Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2019 11:27 PM

block congress committee and youth congress executive dissolution

धर्मशाला उपचुनाव में मिली करारी हार की गाज पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के समर्थकों पर गिरी है। कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को सुधीर समर्थकों के वर्चस्व वाली धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

धर्मशाला/शिमला (सौरभ/राक्टा): धर्मशाला उपचुनाव में मिली करारी हार की गाज पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के समर्थकों पर गिरी है। कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को सुधीर समर्थकों के वर्चस्व वाली धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। धर्मशाला उपचुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने की हाईकमान को कई शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कपूर को पद से हटाकर समूची कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है, साथ ही युवा कांग्रेस ने भी धर्मशाला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अक्षित मैनी को पदमुक्त करते हुए युवा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।

सुधीर शर्मा के समर्थक हैं दोनो अध्यक्ष

दोनों अध्यक्षों को सुधीर शर्मा का समर्थक माना जाता है और दोनों के खिलाफ उपचुनाव में पार्टी विरोधी काम करने की शिकायतें हाईकमान को मिली हैं। धर्मशाला से पार्टी के प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने भी पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा सहित कुछ पदाधिकारियों व नेताओं के खिलाफ उपचुनाव में भितरघात की शिकायतें हाईकमान से की हैं, साथ ही कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी शिकायतें किए जाने की बात सामने आई है।

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर केंद्रीय हाईकमान लेगा फैसला

सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा धर्मशाला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने को लेकर भी शिकायतें हाईकमान को मिली हैं, जिसें प्रदेश हाईकमान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सुधीर शर्मा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं, ऐसे में उनके खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत पर कोई फैसला लेने का अधिकार एआईसीसी के पास ही है।

अनुज को सौंपी धर्मशाला युकां की कमान

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने अनुज कुमार को धर्मशाला युवा कांग्रेस का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। गांव कंड निवासी अनुज कुमार को 15 दिनों के भीतर युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है। साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव मणिमहेश जौड़ा को संगठन में निष्क्रियता का हवाला देते हुए पद से हटा दिया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद इस बारे आदेश जारी किए गए हैं।

अब सख्त निर्णय लेने का समय : राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी में भितरघात की शिकायतों पर अब सख्त फैसला लेने का समय आ गया है। इसकी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से कई शिकायतें पार्टी को मिली हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।

हार की बनती है सामूहिक जिम्मेदारी : राजेश
धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए राजेश कपूर ने कहा कि धर्मशाला उपचुनाव में पार्टी की करारी हार के लिए प्रचार में उतरे सभी नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। हार का ठीकरा चुनिंदा कार्यकर्ताओं पर फोड़ना सही नहीं है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!