Edited By kirti, Updated: 22 Dec, 2018 04:13 PM
क्रिकेट के भगवान व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर शनिवार को ऊना जिले पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचने के संदेश दिए है। उन्होंने कहा कि यहां भी ऐसी बातें सुनने को मिल रही हैं कि लड़के और कई बार लड़कियां भी ड्रग्स का सेवन कर रही हैं।
ऊना: क्रिकेट के भगवान व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर शनिवार को ऊना जिले पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचने के संदेश दिए है। उन्होंने कहा कि यहां भी ऐसी बातें सुनने को मिल रही हैं कि लड़के और कई बार लड़कियां भी ड्रग्स का सेवन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे अपना लक्ष्य स्वय तय कर उसे पाने की मेहनत करें। सचिन तेंदुलकर ल्यूमिनस इन्वर्टर के ब्रांड अम्बेसडर हैं। वह गगरेट ल्यूमिनस द्वारा गोद लिए बन्ने दी हट्टी स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन करने आए थे। इस दोरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।