Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2020 06:15 PM
राजधानी के लोअर जाखू में सिलैंडर चेंज करते समय एकदम से धमाका हुआ, जिसमें 3 लोग झुलस गए हैं। घायलों को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि लोअर जाखू में सत्यादीप अपार्टमैंट में बने एक कमरे में लोग सिलैंडर खत्म होने पर दूसरा सिलैंडर...
शिमला (ब्यूरो): राजधानी के लोअर जाखू में सिलैंडर चेंज करते समय एकदम से धमाका हुआ, जिसमें 3 लोग झुलस गए हैं। घायलों को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि लोअर जाखू में सत्यादीप अपार्टमैंट में बने एक कमरे में लोग सिलैंडर खत्म होने पर दूसरा सिलैंडर लगा रहे थे कि तभी गैस लीक हो गई, ऐसे में गैस ने एकदम से आग पकड़ ली और धमाका हो गया। इस दौरान वहां पर खड़े 3 लोग आग से झुलस गए। आग में झुलसे लोगों में 12 वर्षीय प्रतिका, 10 वर्षीय पीयूष और 23 वर्षीय अंजू देवी शामिल है।
जब यह घटना पेश आई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। यहां गनीमत यह रही कि आग पूरे कमरे में नहीं फैली। वहीं सिलैंडर भी फटने से बच गया अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने घटना की पुष्टि की है।