भाजयुमो मंडल करसोग ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली

Edited By Vijay, Updated: 02 Mar, 2019 05:13 PM

bjym mandal karsog released vijay sankalp bike rally

शनिवार को भाजयुमो मंडल करसोग द्वारा विजय संकल्प बाइक रैली भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई। इस रैली में भाजपा मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर व करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक हीरा विशेष रूप से उपास्थित रहे। भाजयुमो अध्यक्ष...

करसोग (धर्मवीर गौतम): शनिवार को भाजयुमो मंडल करसोग द्वारा विजय संकल्प बाइक रैली भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई। इस रैली में भाजपा मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर व करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक हीरा विशेष रूप से उपास्थित रहे। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा इस कार्यक्रम में 250 बाइकों की रैली 35 किलो मीटर तक निकाली गई। केलोधार से मंडलाध्यक्ष कुंदन ठकुर व चुराग से उपाध्यक्ष दयानंद वर्मा ने रैली को हरी झंडी दी।
PunjabKesari

बरल में हुआ रैली का समापन

रैली सनारली होते हुए करसोग बाजार से काऔ तक गई और बरल में समाप्त हुई। इस दौरान महिला मोर्चा करसोग ने रैली का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि पूरी दुनिया में पी.एम. मोदी का डंका बज रहा है। विंग कमाडंर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा भारत को सौंपना मोदी की जीत को दर्शाता है। इस रैली में युवाओं भारी जोश देखने को मिला। रैली से यह तह हो गया कि आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्डतोड़ मत प्राप्त होंगे।
PunjabKesari

रैली में ये रहे मौजूद

विजय संकल्प रैली में मंडल महामंत्री सोहन शर्मा, खुशी राम ठाकुर, उपाध्यक्ष दयानंद वर्मा, कमल ठाकुर जिला सचिव, प्रदेश सदस्य सोशल मीडिया भाजयुमो रजनीश ठाकुर,भाजयुमो महामंत्री महेश, भोलादत्त, यशपाल खत्री, कोषाध्यक्ष रतन राणा, राकेश, रविन्द्र, मनोज कुमार प्रवक्ता व शामू आदि लोग उपास्थित रहे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!